अल्बर्ट एक्का (जारी): एनएफएसएम योजना के तहत 70 किसानों को मिला 276 किलो मूंग बीज, वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत जारी प्रखंड के 70 किसानों के बीच एमएच-1142 प्रभेद का कुल 276 किलोग्राम मूंग बीज वितरित किया गया। कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनूप सुरीन ने मूंग की वैज्ञानिक खेती बीज के सही उपयोग और बेहतर उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक पर जोर दिया।