इंद्री: जोहड़ माजरा गांव का पानी दूषित, फैक्ट्री बंद करने की मांग तेज
Indri, Karnal | Jul 9, 2026 जोहड़ माजरा के पास अरावली क्रॉप्स साइंस लिमिटेड फैक्ट्री के कैमिकल से पानी दूषित हो गया है। तीन दिन पहले प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के लोग फैक्ट्री बंद करने की मांग कर रहे हैं।