आरा: भोजपुर में हीट स्ट्रोक से तीन की मौतः सभी ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम, मृतकों में दो बुजुर्ग और एक युवक
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार को हीट स्ट्रोक के कारण 2 बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक सड़क पर ही बेहोश हो गए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था।रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो बुजुर्ग है और एक युवक शामिल हैं।