आरा: जगदेव नगर मोहल्ले में पंखे से लटक कर एक युवक ने खुदकुशी कर ली, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 आरा ज़िले के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में बुधवार को पंखे से लटक कर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी स्व. बद्री साह का 28 वर्षीय पुत्र सोनू साह है।