आरा: विमवां गांव में बुधवार को मां से झगड़ा के बाद बेटे ने जहर खा लिया,आरा सदर अस्पताल में इलाज जारी
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव में बुधवार को मां से झगड़ा के बाद बेटे ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव निवासी सुरेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार है।