आरा: बभनगावां गांव में तकिए से मुंह दबाकर एक महिला की हत्या कर दी गई
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव में तकिए से मुंह दबाकर एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं,परिजन द्वारा ससुराल वालों पर तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतका की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव निवासी रितेश लाल की पत्नी सपना कुमारी के रुप में हुई है।