आरा: बीबीगंज गांव के समीप सड़क हादसे में एक महिला की हुई दर्दनाक मौत,अक्रोसित ने किया सड़क जाम
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 आरा में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सड़क पर पैदल चल रही महिला को पहले स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, फिर पीछे आ रहे दो वाहनों ने भी रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी सुदामा महतो की 55 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी है। जो खेत से काम कर घर लौट रही थी।घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए।