भादरा: विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को दिया गया जागरूकता का संदेश
भादरा, 7 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार मंगलवार को सुबह साढ़े 9 बजे ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूज्डे अभियान के तहत गांव करनपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर की अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमप्रकाश नायक ने की।