बड़वानी जिले के निवाली विकासखंड के शासकीय विद्यालय जोगवाड़ा में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और छात्र-छात्राओं ने परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी जिला संयोजक अंशुमन धनगर और छात्रा प्रिया ने जर्जर भवन, पेयजल संकट और शिक्षकों की लेटलतीफी के साथ प्राचार्य सुनील किराड़े को हटाने की मांग उठाई। मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज मराठे ने सोमवार तक सभी प्रमुख समस्याओं के निराकरण और मरम्मत कार्य कराने का लिखित आश्वासन दिया है। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
. .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #NiwaliNews #ABVPBarwani #MpSchoolNews