सासनी: ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
Sasni, Hathras | Jul 1, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी के मोहल्ला बिजली घर में अपनी ससुराल के पड़ोस में जनपद बुलंदशहर की तहसील खुर्जा के गांव समस्तपुर के रहने वाले महेश की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति मौत की घटना प्रकाश में आई है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों को सूचना दी है।