लखीसराय: करारी पिपरिया गांव स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
जिले के पिपरिया पंचायत अंतर्गत करारी पिपरिया गांव स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा लखीसराय के रिटेनर अधिवक्ता सितेश सुधांशु ने लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्यों एवं कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी.