राजगढ़ी: पेयजल किल्लत से जूझ रहे बड़कोट नगर वासियों का अनिश्चितकालीन धरना 46 वें दिन भी जारी रहा,
पेयजल किल्लत से जूझ रहे बड़कोट नगर वासियों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है, गुरु पूर्णिमा पर नगर की महिलाओं व बुजुर्गों ने धरना स्थल पर अनोखे अंदाज में भजन कीर्तन किया। साथ ही धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बड़कोट पहुंचकर नगरवासियों के धरने को समर्थन दिया।