घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने ग्राम पंचायत भौरा में किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस पर एकता और विकास का दिया संदेश
सोमवार दोपहर 3 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके को 26 जनवरी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत भौरा में ध्वजारोहण करने का गौरव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।