घोड़ाडोंगरी: भाजपा कार्यालय सारनी में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, मातृशक्ति व महिला मोर्चा ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रविवार दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय सारनी में हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, समस्त पार्षदगण, भाजपा की वरिष्ठ नेत्रियां एवं जेष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।