हमीरगढ़: अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, बरसात में दाह संस्कार के लिए बारिश रुकने का इंतजार, जर्जर श्मशान घाट
हमीरगढ़। कस्बे में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत और संवेदनशील व्यवस्था के लिए भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सर्व समाज के लोग वर्षों से बनास नदी के तट पर अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं,लेकिन यहां आवश्यक सुविधाओं के अभाव में लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।सबसे अधिक दिक्कत बरसात के मौसम में होती है।