बड़ी सादड़ी: खरदेवला GSS पर रखरखाव के कारण तीन घंटे बिजली की कटौती
बड़ी सादड़ी क्षेत्र के खरदेवला GSS से जुड़े इलाकों में शुक्रवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी खरदेवला GSS पर रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह के अनुसार 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान खरदेवला, पारलिया, कापड़ियों क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।