टाटीझरिया: टाटीझरिया थाने में कार्यरत आरक्षी के खिलाफ हुए जनप्रतिनिधि, एसपी से कार्रवाई की मांग
टाटीझरिया थाने में कार्यरत आरक्षी के खिलाफ हुए जनप्रतिनिधि, एसपी से कार्रवाई की मांग। टाटीझरिया थाने में कार्यरत आरक्षी टिंकू कुमार के खिलाफ प्रखंड के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मोर्चा खोल दिए हैं। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में लिखा है कि आरक्षी टिंकू करीब तीन साल से भी अधिक समय से पदस्थापित है। आम ग्रामीणों के साथ उसका व्यवहार अभद्र है।