चक्की: सामूहिक हरि कीर्तन से गूंजा चक्की मथुरा डेरा, भंडारे में उमड़ेगी भीड़, हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन
Chakki, Buxar | Aug 19, 2026 चक्की प्रखंड अंतर्गत मथुरा डेरा गांव में मंगलवार की रात्रि सामूहिक हरि कीर्तन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में रात 10 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पूरे गांव का वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया।