फरीदपुर: मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक बेचने की फिराक में 3 चोरों को किया गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिलें विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।