भीलवाड़ा: त्यौहारी सीजन में मिठास के साथ मिलावट की कड़वाहट, खाद्य विभाग ने छोटी मछलियाँ पकड़कर निभाई जिम्मेदारी
भीलवाड़ा। त्यौहारी सीजन की रौनक में मिठास तो है, लेकिन साथ ही घुली है मिलावट की कड़वाहट। भीलवाड़ा के सीएमएचओ व खाद्य विभाग ने दिखावे के तौर पर कुछ छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली, जबकि शहर की बड़ी और नामी मिष्ठान भंडारों पर एक भी सैंपलिंग या सीजिंग की कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया गया।