भीलवाड़ा: रतनपुरा में आपसी कहासुनी के चलते रिश्तेदारों ने अधेड़ पर डंडों और धारदार हथियारों से किया हमला, घायल का इलाज जारी
आसींद थाना क्षेत्र के रतनपुरा में आपसी कहासुनी के चलते एक अधेड के ऊपर उसके ही रिश्तेदारों ने डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।हमले में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अधेड को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।