भीलवाड़ा: सांसद दामोदर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर वैक्सीन वैन की शुरुआत की, 100 कोल्ड चैन प्वाइंट पर होगी वैक्सीन सप्लाई
भीलवाड़ा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भीलवाड़ा के अधीन संचालित 100 कोल्ड चैन प्वाइंट्स पर वैक्सीन की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक नई वैक्सीन वैन की शुरुआत की गई। इस वैन का उद्घाटन आज सोमवार को सांसद दामोदर अग्रवाल ने सीएमएचओ कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया।