खराब मौसम के बावजूद अपनी विधानसभा चंपावत के धूरा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी!
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने प्रस्तावित दौरे के तहत महिला सशक्तिकरण को समर्पित 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव 2026' में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने चंपावत के धूरा पहुंचे।धूरा आगमन पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं के साथ भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
#PushkarSinghDhami #ChampawatNews #SashaktBahnaUtsav #UttarakhandNews