मोकामा: मोकामा घाट के औँटा गांव में CRPF और ग्रामीणों में टकराव, महिलाओं से भी मारपीट का आरोप
Mokameh, Patna | Mar 5, 2026 मोकामा घाट के औंटा गांव में होली के दिन CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया। सूत्रों से इस बात की करीब सुबह 10 बजे घटना की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जवानों ने युवकों की पिटाई की और विरोध करने पर महिलाओं के साथ भी मारपीट की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।