चास: बोकारो में दिव्यांग छात्र को परीक्षा से रोका, पाई-पाई जोड़कर की थी तैयारी, DC से किया न्याय की मांग
Chas, Bokaro | Jun 13, 2026 बोकारो जिले में आज शनिवार को सिस्टम की संवेदनहीनता का एक बेहद दर्दनाक चेहरा सामने आया है। पैर से दिव्यांग छात्र राजकुमार को आरबीआई (RBI) की परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। परीक्षा केंद्र पर उनसे मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग की गई, जबकि राजकुमार के पास विभाग द्वारा जारी वैध कागजात और आईडी प्रूफ मौजूद थे।