रहली: जनगणना की तैयारियां तेज, महाविद्यालय में प्रगणकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है
Rehli, Sagar | Apr 10, 2026 क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब तेज हो गई हैं। जनगणना के कार्य को सटीकता से पूरा करने के लिए रहली महाविद्यालय में शुक्रवार से प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। एसडीएम कुलदीप पराशर और तहसीलदार राजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस ट्रेनिंग का उद्देश्य गणना कार्य को डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।