खानपुर: सारोला कलां कस्बे में स्वर्णकार समाज ने डकैती की घटना को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जताया रोष
सारोला कलां कस्बे में स्वर्णकार समाज ने आज सोमवार को शाम 4:00 के लगभग कस्बे में पिछले दिनों महेश सोनी के घर हुई डकैती की घटना को लेकर रोष जताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। स्वर्णकार समाज के लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की स्थिति गिरफ्तारी कर निष्पक्ष जाँच की मांग की। साथ ही कस्बे में रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की ।