गोरखपुर: गोरखपुर स्टेशन पर हाई सिक्योरिटी अलर्ट, SP रेलवे ने पैदल घूमकर की व्यवस्था की जांच
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए रेलवे पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने सोमवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।यह निरीक्षण उस समय किया गया, जब आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।