हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नमंच में सुजाने सहित टीम प्रथम
भैंसदेही शासकीय महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी भाषा एवं साहित्य पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में विभिन्न राउंड के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
🏆 प्रथम स्थान: देवधन सुजाने, पलक राठौर, अजय उइके, रागिनी खण्डाइत, रुचिका सोनारे एवं अनिता
🥈 द्वितीय स्थान: महक राठौर, कुमकुम खण्डाईत एवं गौरी धुर्वे
🥉 तृतीय स्थान: ज्योतिबाला कोसे, हर्षिता पारिसे एवं निशा झारखंडे
हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति विद्यार्थियों की रुचि और ज्ञान का प्रतियोगिता में प्रदर्शन देखने को मिला।
📍 भैंसदेही | बैतूल
#Bhainsdehi #Betul #HindiDiwas #HindiPakhwada #HindiLiterature HindiLanguage QuestionQuiz CollegeNews BetulNews ApnaEpaper अपनाईपेपर हिंदीभाषा
Betul, Betul | Sep 18, 2026