लखीसराय: वाहन बैक करने के दौरान विवाद, चालक के साथ मारपीट, तेतराहट थाना क्षेत्र का मामला
लखीसराय। तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव के समीप एक वाहन चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल बुधवार की पूर्वाहन 7:20 पर लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उसका उपचार किया गया, घायल चालक नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला।