रानीवाड़ा: धानोल में निर्माणाधीन ग्रेवल सड़क का कार्य रोक सड़क के बीच किया अतिक्रमण, उपखंड अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
रानीवाड़ा उपखंड के धानोल ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत ग्रेवल सड़क निर्माण में खास व्यक्ति की ओर से व्यवधान पहुंचाकर कार्य बाधित करने को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्यवाही कर अवैध कब्जे हटाकर सड़क कार्य शुरू करवाने की मांग की गई है।