अंकिता भंडारी हत्याकांड: जांच के बीच CBI चीफ से सांसद की मुलाकात पर गोदियाल ने उठाए उठे सवाल?
CBI जांच के बीच गढ़वाल सांसद की दिवंगत अंकिता के माता-पिता के साथ CBI के वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की तस्वीर ने कई सवाल खड़े किए हैं। इतने समय बाद इस पहल की जरूरत क्यों पड़ी? क्या मुख्यमंत्री धामी के पास जांच को लेकर पर्याप्त अधिकार नहीं हैं?
अंकिता की चैट में कथित VIP को विशेष सेवा देने के दबाव का जिक्र सामने आया था। छोटे आरोपियों को सजा मिलने के बावजूद सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है, आखिर वह VIP कौन था?
कांग्रेस ने सरकार पर VIP को बचाने के आरोप लगाए हैं। जरूरत है निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की, ताकि सच सामने आए और अंकिता को पूरा न्याय मिले।
#AnkitaBhandari #JusticeForAnkita #CBIInvestigation #VIPWho #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #PahadSamachar