रेखा आर्य पर पति गिरधारी लाल साहू का एक और बड़ा आरोप, बताया-कौन करता था उनके लिए वसूली!
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि एक महिला कथित तौर पर रेखा आर्य के लिए वसूली करती थी।
साहू का दावा है कि बाद में उस महिला को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया और वह आज भी जेल में है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि रेखा आर्य की ओर से इस मामले में क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#RekhaArya #GirdhariLalSahu #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #DehradunNews #PahadSamachar