🌿 स्वच्छ घाट • स्वच्छ नदी • स्वच्छ पर्यावरण
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नगर पंचायत मखदुमपुर में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
📍 नगर पंचायत कार्यालय से कृष्णवंशी यमुने घाट तक स्वच्छता जागरूकता रैली
🧹 घाट परिसर में विशेष सफाई एवं श्रमदान अभियान
🌱 पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
♻️ सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी एवं नदी-जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील
🤝 कर्मियों, युवा छात्र-छात्राओं एवं आमजनों की सक्रिय सहभागिता
कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित अभियान ने संदेश दिया—स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
जनभागीदारी से स्वच्छ मखदुमपुर, स्वच्छ जहानाबाद की ओर एक और कदम। 🌿
#स्वच्छताहीसेवा_स्वच्छजहानाबाद #नमामिगंगे #स्वच्छमखदुमपुर #जनभागीदारी_से_स्वच्छनदी_स्वच्छपर्यावरण
#विकसितभारत समृद्धबिहार आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 28, 2026