इंदौर: गणेश गंज में बुजुर्ग का मकान सील करने के मामले में सभी अधिकारियों को मिली क्लीन चिट
Indore, Indore | Jul 13, 2025 महापौर परिषद की बैठक में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए तीनों निगम अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें क्लीन चिट दे दी गई . इस पूरे मामले को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार 5 बजे बताया की गणेशगंज वाले मामले में जितने कर्मचारियों थे और जिनके नाम नहीं थे उन सब को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए