घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्र 4 में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का रेलवे के अधिकारियों एवं राजस्व विभाग ने की नपाई
घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्र 4 में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का गुरुवार को रेलवे के अधिकारियों एवं राजस्व विभाग ने नपाई की। रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 4 में रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का मकान बना लिया है। रेलवे द्वारा पूर्व में अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस की जारी किया गया था। आज नपाई की गई है।