सासनी: कोतवाली सासनी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ वायरल वीडियो से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Aug 20, 2024 हाथरस में 18 अगस्त को अवैध असलहा के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। SP ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली सासनी प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था। सासनी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।