बीकानेर: प्रताप बस्ती में अवैध कैसिनो पर छापा, 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, साथ में 7 कैसिनो मशीनें भी बरामद
बीकानेर पुलिस ने अवैध जुए और कैसिनो संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रताप बस्ती क्षेत्र में संचालित एक कैसिनो पर छापा मारकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात कैसिनो मशीनें और जुए में उपयोग की जा रही नकदी भी जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा नगर वृत्ताधिकारी रोहित चौधरी के सुपरविजन में की गई। संयुक्त