हथुआ: मीरगंज में खुला रॉयल एनफील्ड का शोरूम, पूर्व जिप अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन
मीरगंज शहर में रॉयल एनफील्ड का नया शोरूम धूमधाम से शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने किया। यह गोपालगंज जिले का दूसरा शोरूम है, जो हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के लोगों व बाइक प्रेमियों के लिए एक सौगात से कम नहीं है। इसके साथ ही मीरगंज शहर में बड़े बाइक ब्रांड के शोरूम के खुलने शहर की रौनक भी बढ़ेगी।