हथुआ: मीरगंज शहर में जाम से लोग परेशान, चेक पोस्ट के बावजूद नो-एंट्री में दौड़ रही बड़ी गाड़ियाँ <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
मीरगंज शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या वर्षों से बनी हुई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उस समय के तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा मरछिया देवी चौक और नरइनिया के पास दो प्रमुख स्थानों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाए गए थे। उद्देश्य था कि नो-एंट्री के समय बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश से रोका जाए, ताकि आम लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।