डौण्डीलोहारा: स्काउट गाइड ने दूधली में खोला प्याऊ, पहले दिन पिलाया शरबत
बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दूधली के स्काउट एवं गाइड, रोवर, रेंजर ने सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ कर सभी को शरबत पिलाई। प्राचार्य दुर्गेश नंदिनी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में स्काउट गाइड का यह सेवा कार्य सराहनीय है। स्काउट प्रभारी मिलन सिन्हा के निर्देशन में सेवा कार्य कुकुर देउर मंदिर प्रांगण में किया गया।