पूर्व विधायक नारायण पाल ने ग्राम पंचायत गऊघाट कठर्रा का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नारायण पाल ने ग्राम पंचायत गऊघाट कठर्रा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी परेशानियों से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व विधायक नारायण पाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान कराने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे और संबंधित अधिकारियों के समक्ष इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व विधायक का स्वागत किया और अपनी क्षेत्र से जुड़ी अपेक्षाएं उनके सामने रखीं।