खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के पीपल्दा गाँव में गेहूं की नोलाइयों में आग लगाने से दो मवेशी झुलसे, थाने में मामला दर्ज
सारोला कलां क्षेत्र के पीपल्दा गांव में आज सोमवार को दोपहर 2:00 के लगभग गेहूं की नोलाइयों में आग लगने से दो मवेशी एक भैंस व एक गाय झुलस गई जिसका मामला सारोला कलां थाने में दर्ज कराया गया। भैंस मालिक पीपल्दा गाँव निवासी हरिराम गुर्जर ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत में गेहूं की नोलाईयों में आग लगा दी जिसके चलते भैंस व गाय की चपेट में आ गई ।