जमुई: गवाही नहीं देने मामले के चार वारंटीयों को चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
Jamui, Jamui | Mar 16, 2024 चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने चार वारंटी कर्णगढ़ गांव निवासी सीताराम महतो,किशुन महतो, शुक्कर महतो और बालकिशोर महतो को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सुरक्षा कर्मियों के द्वारा सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।