सिंगरौली: ITI पचौर में महिला विशेष रोजगार मेले में 342 महिला अभ्यर्थी हुई शामिल, रोजगार मेले में 245 महिला अभ्यार्थियो का किया गया प्राथमिक चयन
कलेक्टर अरूण परमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह के देखरेख में महिला विशेष रोजगार मेले का आयोजन शासकीय आईटीआई कालेज पचौर में प्रातः 11 बजे से किया गया। रोजगार मेले में 16 औद्योगिक कंम्पनियो के द्वारा रोजगार मेले में आई महिला अभ्यार्थियो का उनकी योग्यता अनुसार प्राथमिक चयन किया गया। जिला रोजागार अधिकारी श्रीमती सीमा बर्मा ने बताया कि रोजगार मेंले में कुल 342 महिला अभ्यर्थियो द्वारा अपना पंजीयन कराया गया । उनके योग्यता अनुसार 245 अभ्यार्थियो का मेले में उपस्थित कम्पनियो द्वारा प्राथमिक चयन किया गया।