सिंगरौली: SP कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जनसुनवाई में 56 लोगों ने दिया आवेदन, कई समस्याओं का कराया गया निराकरण
13-02-2024 को उप पुलिस महानिरीक्षक मौ. यूसुफ कुरैशी व पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रूस्मत जी कॉन्फ्रेंस हॉल में जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान 56 आवेदक उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आवेदक से रूबरू होकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी से आवश्यक चर्चा कर शिकायत का शीघ्र निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए।