खबर का बड़ा असर: गरीब परिवार की गुहार पहुंची डीएम तक, जांच के आदेश
✍️ पत्रकारिता तभी सार्थक होती है, जब खबर किसी पीड़ित की आवाज़ बनकर न्याय की राह खोल दे।
अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवान रामकिशन भारती ने अपने पिता का निर्माणाधीन मकान बुलडोजर से गिराए जाने के बाद मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी। जवान का आरोप था कि कार्रवाई केवल उनके परिवार पर हुई, जबकि उसी सरकारी भूमि पर बने अन्य निर्माणों को छोड़ दिया गया।
इस मानवीय मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मामले का संज्ञान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने लिया। उनके निर्देश पर एसडीएम चायल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। सरकारी भूमि पर जिन-जिन लोगों का कब्जा है, उनकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उम्मीद है कि अब न्याय सभी के लिए समान होगा और कार्रवाई भी बिना किसी भेदभाव के होगी।
#खबर_का_असर