ठाकुरगंगटी: पंजरा डीह ग्रामीण सड़क पर एक फीट से ज़्यादा गंदगी और जलजमाव, डायरिया-मलेरिया फैलने की संभावना
प्रखंड अंतर्गत पांजराडीह नगर गांव में स्कूल से पश्चिम की तरफ जाने वाली सड़क पर एक से डेढ़ फिट गंदगी और जल जमाव के कारण नारकीय स्थिति हो गई है जहां कभी भी मलेरिया और डायरिया जैसी महामारी के फैलने की प्रबल संभावना बन गई है जल जमाव और सड़ांध ने लोगों का जीना दुबर कर दिया है दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो रहा है।