कर्वी: कार्तिक पूर्णिमा पर चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, मंदाकिनी में लगाई जाएगी आस्था की डुबकी
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु रामघाट पहुंचे। मंदाकिनी में स्नान, दीपदान और भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा की। महंत मोहित दास ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया कि त्रिपुरासुर वध के बाद देवताओं द्वारा दीपोत्सव मनाने से कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की परंपरा शुरू हुई।