बदायूं: उझानी के संजरपुर रोड पर शिवाश्रय रिसोर्ट के पास करंट लगने से भैंस की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
Budaun, Budaun | Nov 28, 2026 बदायूं के उझानी में विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक को करीब एक लाख 30 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।थाना उझानी क्षेत्र के मौहल्ला अहिर टोला मोहल्ला रामसिंह पुत्र सुखलाल की भैंस शनिवार शाम करीब चार बजे के आसपास संजरपुर रोड पर शिवाश्रय रिसोर्ट के पास चर रही थी।